फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Discussion on VHP's national convention on 20th in Maha Kumbh

Azamgarh News: महाकुंभ में 20 को विहिप के राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा

Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Discussion on VHP's national convention on 20th in Maha Kumbh
सिधारी। विहिप गोरक्षा विभाग आर्यमगढ़ की ओर से बुधवार को मातबरगंज स्थित एक डेंटल सेंटर में लालगंज और फूलपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 20 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 18 स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रांत संरक्षक अशोक अग्रवाल एवं प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू ने 25 दिसंबर को विहिप गोरक्षा विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सराहनीय कार्य करने के लिए लालगंज जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, सठियांव प्रखंड संयोजक मकरध्वज यादव, जिला सह संयोजक राजन गुप्ता, जिला संयोजक फूलपुर प्रशांत सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गोरक्षा के प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू ने बताया कि गोरक्षा विभाग लंबे समय से मांग करते आ रही है कि गोमाता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए, जिस प्रदेश सरकार ने गो पालन और गो संरक्षण को शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षा आंदोलन समिति के प्रांत संयोजक गौरव रघुवंशी ने 20 फ़रवरी को प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 18 में विहिप के शिविर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि 500 कार्यकर्ता 19 को आजमगढ़ से रवाना होंगे।

बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, विभाग अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल, रविंद्र पाण्डेय, संतोष गुप्ता, मुनीब गुप्ता आधि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed