फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Discussion on issues related to traffic jam and security

Azamgarh News: जाम और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मंथन

Mon, 23 Jun 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Discussion on issues related to traffic jam and security
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ थाना एएचटी की मासिक समीक्षा बैठक हुई। सोमवार को यह बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई। इसमें जाम और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें जीयनपुर चौक, सदर अस्पताल और कोर्ट चौराहे पर लगने वाले जाम, ई-रिक्शा की अव्यवस्था और तरवां क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर हुई तोड़फोड़ की घटनाएं प्रमुख थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोर्ट चौराहे और सदर अस्पताल के पास यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने व ई-रिक्शा चालकों को नियमबद्ध पार्किंग के लिए निर्देशित करने की बात कही गई।
विज्ञापन

वहीं, जीयनपुर चौक पर एक पुलिस कर्मी की तैनाती के आदेश भी दिए गए। तरवां क्षेत्र की घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी लालगंज से वार्ता की और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि दुकानों के सामने सफेद पट्टी के भीतर ही कारोबार संचालित करें। सराफा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। इस दौरान कटरा तिराहे स्थित सार्वजनिक जमीन पर खड़े नीम के सूखे पेड़ को भी नगरपालिका और पुलिस के सहयोग से बिना किसी जनहानि के हटाए जाने पर पुलिस का आभार जताया। अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक एएचटी अभयराज मिश्रा, उनि सूर्यपाल कोतवाली, उनि यातायात धनंजय शर्मा, आरआई नगरपालिका, व्यापारी संघ पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed