{"_id":"5eb6d59e8ebc3e907149ba98","slug":"directions-of-dig-regarding-animal-azamgarh-news-vns524123055","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशेवर पशु तस्करों की संपत्ति जब्त करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशेवर पशु तस्करों की संपत्ति जब्त करने का निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पुलिस लाइन परिसर में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान डीआईजी ने पशु तस्करी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि गोकशी की घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई करें। साथ ही एक जनवरी 2017 से अब तक जितने भी लोग पशु तस्करी में लिप्त पाए गए हैं। उन आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, धारा 110 दप्रसं की कार्रवाई की जाए। पेशेवर गोकशी करने वालों को रासुका, गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। अभ्यस्त अपराधियों का गैंग रजिस्टर्ड कराकर उनके विरुद्ध लगातार अभियान चलाने को कहा।
डीआईजी ने कहा की साल 2017 से अब तक गोकशी की घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के साथ साथ धारा 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधान के तहत उनके द्वारा अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति कुर्क कराएं। गोकशी की ऐसी घटनाओं के चिह्नित हॉट स्पॉट एरिया में लगातार पेट्रोलिंग करें। बैठक में मौजूद अधिकारियों को लॉकडाउन के बारे में आदेश दिया की सभी लोग शासन की मंशा के अनुरूप मनोयोग से कार्य करें। बैंक, कोटे की दुकान, सब्जी मंडी, मेडिकल स्टोर, शराब की दुकान आदि पर सोशल डिस्टेंसिंग के नॉर्म का कड़ाई से अनुपालन कराया जाय। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखकर लगातार शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनवरत पैदल गश्त, धर्म गुरुओं एवं समाज के संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय बनाये रखते हुए त्यौहारों को सकुशल शांति पूर्वक संपन्न कराएं। बैठक में एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक मो. तारिक, सीओ सिटी इलामारन, सीओ सदर मो. अकमल खां, सीओ लालगंज अजय यादव, फूलपुर रविशंकर प्रसाद, बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय के अलावा सभी थानाध्यक्ष और कोतवाल मौजूद रहे।