फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Directed inquiry committee

जांच कमेटी गठित करने का निर्देश

Tue, 20 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Directed inquiry committee
चीनी मिल सठियांव में समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक वीके यादव, अपर जिला अधिकारी, प्रधान प्रबंधक और इसजेक कंपनी के अधिकारी।
दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के घाटे की तरफ जाने की सूचना पर सोमवार को प्रबंध निदेशक वीके यादव चीनी मिल पहुंचे। देर शाम उन्होंने मिल परिसर में संचालक मंडल और प्रबंधन तंत्र के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल को जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। साथ ही संचालक मंडल दल को भरोसा दिलाया कि मिल को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित कंपनी से नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन


   बताते चलें कि सठियांव चीनी मिल के घाटे की ओर जाने की सूचना को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। इस खबर के प्रकाशन के बाद मिल प्रबंधन तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच एडीएम वित्त को सौंपी है। वहीं प्रकरण की जांच के लिए सोमवार को प्रबंध निदेशक वीके यादव सठियांव चीनी मिल पहुंचे। सोमवार की देर शाम उन्होंने मिल परिसर में मिल प्रबंधन तंत्र और संचालक मंडल के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


  समीक्षा बैठक में जब उपसभापति पराग यादव ने प्लांट यूटीलाइजेशन यानि मिल क्षमता पर फोकस किया तो संस्था के लोग बगले झांकने लगे। मिल की पेराई क्षमता 35 हजार कुंतल है और शुभारंभ के एक महीने बाद भी 30 हजार कुंतल से ज्यादा गन्ने की क्रसिंग नहीं हुई। प्रबंध निदेशक ने जब मामले को संज्ञान में लिया तो खुलासा हुआ कि तीन लाख कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है। पूरी क्षमता से मिल चलती तो सोमवार तक 10 लाख 50 हजार कुंतल गन्ना क्रस होता। मिल घाटे में जाने का यह एक बड़ा कारण है। प्रबंध निदेशक ने अनलोडर, फीडर और जनरेटर को तत्काल प्रभाव से ठीक कराने के साथ मंगलवार तक कर्मचारियों की सूची उपलब्ध  कराने का निर्देश संस्था के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से पूछा कि मिल पूरी क्षमता से कब चलेगी। उस पर इसजेक कंपनी के अधिकारी ने 23 दिसंबर का दिन सुनिश्चित किया। प्रबंध निदेशक ने विभिन्न कारणों से 92 घंटे की बंदी और फैक्ट्री के नुकसान के आकलन के लिए प्रधान प्रबंधक वीके अबरोल को फेडरेशन से कमेटी गठन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मिल कुशल कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी है जिसकी पूरी जिम्मेदारी इसजेक की है।


समीक्षा बैठक के दौरान डायरेक्टर रामअवध यादव ने प्रबंध निदेशक वीके यादव को बताया कि क्रय केंद्रों पर तौल लिपिकों की मिली भगत से दलाल 200 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ना खरीद रहे हैं। नोट बंदी और सप्लाई पर्ची न मिलने के कारण किसान औने पौने दामों पर गेहूं बोने की जल्दबाजी में गन्ना बेच रहे हैं। उप सभापति पराग यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए प्रबंध निदेशक से कार्रवाई करने का आग्रह किया।  इस मौके पर प्रधान प्रबंधक वीके अबरोल, मुख्य गन्ना अधिकारी बीपी पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, मिल के सलाहकार डा. सुल्तान अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed