फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Direct collision between two buses, 41 passengers injured

Azamgarh News: दो बसों में सीधी टक्कर, 41 यात्री घायल

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Direct collision between two buses, 41 passengers injured
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के बगहीडाड पुल के पास शनिवार की सुबह सरकारी व निजी बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बसों में सवार लगभग 41 यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें 28 की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया गया, तो वहीं शेष को मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस व आजमगढ़ जिला मुख्यालय से गोरखपुर की तरफ जा रही सरकारी बस सुबह 10 बजे के लगभग बगहीडाड पुल के पास पहुंची थी। पुल काफी सकरा है और एक बार में एक ही बस निकल सकती है। इसके बाद भी दोनों बसों के चालकों में किसी ने भी अपनी स्पीड को कम नहीं किया। परिणाम यह हुआ कि दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बसों में सवार 41 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में सिर्फ चीख-पुकार मच गई। सुरक्षित बचे व मामूली रूप से घायल यात्री किसी तरह बसों के शीशे व इमरजेंसी दरवाजे को तोड़ कर बाहर निकले।
विज्ञापन

आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और बसों में फंसे गंभीर घायल यात्रियों को निकालने की कवायद में जुट गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज कर इलाज कराने की कवायद शुरू करा दी गई। वैसे तो दोनों बसों में सवार सभी यात्रियों को कुछ न कुछ चोट आयी थीं लेकिन कुल 41 यात्री जिला अस्पताल लाए गए। जहां 28 को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को रेफर कर दिया गया। शेष को मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरा-तफरी व दहशत का दिखा माहौल
बलरामपुर। बसों की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। घायलों को लेकर एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचने लगी तो वहां भी अफरा-तफरी उत्पन्न हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में दहशत का माहौल था। हालांकि अस्पताल प्रशासन घायलों के पहुंचने के पहले ही पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया था। इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों व अन्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। जिसका परिणाम रहा कि घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा मिलने लगी थी। फिर भी घायलों की संख्या ज्यादा होने से अस्पताल में भी अफरा-तफरी मची रही।
इनसेट
अपनों को लेकर परेशान रहे कई यात्री
सगड़ी। घटना के बाद सरकारी बस का मुख्य गेट बंद हो गया था। जिसके चलते यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर व शीशा तोड़ कर किसी तरह से बाहर निकले। बस के अगले हिस्से में बैठे कुछ यात्री फंस गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों व राहगीरों ने किसी तरह बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। फंसे लोगों को लेकर उनके परिजन परेशान हाल नजर आए। खास तौर से महिलाएं व युवतियां बसों में फंसे अपने परिजनों को बाहर निकालने के लिए लोगों से गुहार लगाती नजर आयीं।
इनसेट
दो घंटे बाद यातायात हुआ बहाल
सगड़ी। बगहीडाड पुल पर हादसे के बाद लगभग दो घंटे तक आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया था। गोरखपुर की तरफ जीयनपुर चौक तो आजमगढ़ की तरफ हाफिजपुर मोड़ पर यातायात रोक दिया गया था। लगभग दो घंटे बाद क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त बसों को मुख्य मार्ग से हटा कर किनारे करवाया गया। इसके बाद कहीं जा कर आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
00000000000000
भर्ती हुए मरीजों में ये हैं शामिल
बलरामपुर/सगड़ी। बगहीडाड पुल पर दो बसों की टक्कर में कुल 41 लोग घायल हुए हैं। जिसमें 28 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शेष को मरहम पट्टी के बाद छोड़ दिया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा घायलों की सूची जारी की गई है। जिसमें रवि प्रकाश चौबे (45), श्रेया (22), संजय गौड़ (40), विनोद यादव (45), सुभाष यादव (48), सुशील कुमार (52), नंदनी (22), अमिना खातून (45), नितिन चौहान (24), राम विजय सिंह (35), अमित कुमार (41), गिरजा सिंह (38), तबस्सुम (32), देवनाथ राम (38), अनिता (30), नेहा (25), मदिना खातून (35), कौशिल्या देवी (45), अमला देवी (35), प्रिया कुमारी (20), मीना राय (40), शिवकुमार जायसवाल (48), सकलदीप (32), गुड्डू सिंह (40), अप्पी राय (40), विनोद यादव (38), अंजली गुप्ता (25), ममता (32), शिवम (15), रूदल कुमार (28), अनिल कुमार सिंह (54), रंजना सिंह (32), संदीप सिंह (36), दीक्षा सिंह (07), महेंद्र चौबे (70), रेखा यादव (21), अंकल (28), नीलम (40), जितेंद्र मिश्र (55), सागर प्रताप सिंह (04), शिव प्रकाश (30) शामिल हैं।

अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
सगड़ी/बलरामपुर। बस हादसे के बाद आईजी अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने पहले मौका मुआयना किया। बगहीडाड पहुंच कर घटना स्थल का अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के साथ ही घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल पहुंच कर वहां की भी व्यवस्थाओं का हाल लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घायलों व उनके परिजनों से मिल कर हर संभव मदद दिलाने व बेहतर इलाज कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed