{"_id":"816b2a354dd746152017b26550e478d1","slug":"dios-took-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने लिया जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में स्थित प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव ने गुरुवार को पांच प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन में सुधार करने की चेतावनी दी।
सबसे पहले, उन्होंने पल्हनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बयासी का निरीक्षण किया। इसमें सभी शिक्षक उपस्थित मिले लेकिन छात्रों की उपस्थिति कम मिली।
उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार की चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय बयासी द्वितीय के निरीक्षण में उन्होंने बच्चों से मिल्क की स्पेलिंग पूछी लेकिन वह नहीं बता सके। इस पर उन्होंने शिक्षकों को सुधार करने की चेतावनी दी। वहीं रानी की सराय ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चकलालधर के निरीक्षण में उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे लेकिन कोई भी बच्चा उसका उत्तर नहीं दे सका। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों केे कड़ी फटकार लगाई और बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार का निर्देश दिया।
वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकलालधर के निरीक्षण में बच्चों का शैक्षिक स्तर निम्न मिला। इसमें सुधार के लिए उन्होंने प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापकों को चेतावनी दी।