{"_id":"67606c6debd05ceab60593ce","slug":"dios-stopped-lecturers-salary-for-not-providing-educational-records-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-124810-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शैक्षिक अभिलेख न देने पर डीआईओएस ने रोका प्रवक्ता का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शैक्षिक अभिलेख न देने पर डीआईओएस ने रोका प्रवक्ता का वेतन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईओएस ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों को न देने पर नरोत्तम ब्रह्म इंटर काॅलेज सुंदरपुर के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह का वेतन भुगतान अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया है। डीआईओएस ने कई बार पत्र जारी कर प्रवक्ता शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए मूल प्रमाण पत्र मांगे थे। प्रवक्ता ने तय समय सीमा में डीआईओएस कार्यालय अभिलेख नहीं भेजा। इसके बाद डीआईओएस ने कार्रवाई की है।
एक संस्था के एक पदाधिकारी ने श्री नरोत्तम ब्रह्म इंटर काॅलेज सुंदरपुर में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत पंकज कुमार सिंह के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की मांग की थी। इस संबंध में डीआईओएस ने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर पंकज सिंह के शैक्षिक प्रमाण पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा था। लेकिन प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने प्रवक्ता के प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए। इससे नाराज डीआईओएस ने प्रवक्ता पंकज सिंह का वेतन भुगतान अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया।
00
एक संस्था ने श्री नरोत्तम ब्रहम इंटर काॅलेज सुंदरपुर के प्रवक्ता के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराने के लिए
शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने कई तिथियों पर भी प्रवक्ता के प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए। इस कारण विभाग ने प्रवक्ता पंकज सिंह का वेतन भुगतान रोक दिया गया है।- वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीआईओएस आजमगढ़।