फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dining shed in five schools of each block

प्रत्येक ब्लाक के पांच विद्यालयों में डाइनिंग शेड

Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dining shed in five schools of each block
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में खनन विभाग के अन्तर्गत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक हुई। इसमें बाढ़ क्षेत्रों के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों के खाने के लिए डाइनिंग शेड, स्मार्ट क्लास, समेकित बाढ़ सहायता केन्द्र, रोगी परिचारक विश्राम स्थल व क्रिटिकल गैप से राजकीय इंटर कालेजों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की स्वीकृति के सम्बन्ध में बैठक की गई।
विज्ञापन

डीएम ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से बाढ़ क्षेत्रों में महराजगंज और हरैया ब्लाक के तहत हर ब्लाक के 5-5 विद्यालयों में बच्चों को खाने के लिए डाइनिंग शेड, बाढ़ क्षेत्र में तीन स्थानों पर समेकित बाढ़ सहायता केंद्र, ब्लाक महराजगंज व हरैया के दो अस्पतालों में रोगी परिचारक विश्राम स्थल, बाढ़ क्षेत्र जोकहरा और अजमतगढ़ के तहत दो विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी के साथ ही क्रिटिकल गैप से आठ राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत स्वयं सहायता की दीदियों के लिए प्रत्येक ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में 1-1 शोरूम क्रिटिकल गैप से बनाने की स्वीकृत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने इन कार्यों का निर्माण कराये जाने के लिए कार्यदायी संस्था आरईएस को इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सगड़ी हेमन्त कुमार गुप्ता, कार्यदायी संस्था आरईएस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed