फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Didn't see sun all day, people shivered

Azamgarh News: पूरे दिन नहीं हुए सूर्य के दर्शन, कांपे लोग

Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Didn't see sun all day, people shivered
रविवार को कड़ाके की ठंड और गलन से लोग कांप गए। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए तो सर्द हवाओं ने मुसीबत बढ़ा दी। इसके चलते गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। लोग अलाव के सहारे दिन काटते रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से 15 और 16 जनवरी को ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

जनपद का रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड गरीब व मजदूरों के लिए संकट बन गई है। पालिका प्रशासन ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया गया है लेकिन ठंड को देखते हुए यह अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसके कारण लोगों को खुद की व्यवस्था से अलाव जलाकर शरीर को गर्म करने के लिए विवश होना पड़ा। रविवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए और पूरा जनपद कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। अवकाश का दिन होने के कारण बहुत से लोगों ने घरों में ही दुबकने में भलाई समझी। अगर जरूरी काम नहीं था तो लोग घरों में ही रहे, जो लोग बाहर निकले वह भी दिन ढलने से पहले घरों में दुबक गए। इसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं इस मौसम में सफर करने वाले यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें जहां लेट हैं, वही बसों के ढीले शीशे इस ठंड में लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं राज्य कृषि मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जनपद में दो दिन ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed