फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees gathered to worship Parthiv, made a vow by circumambulating the pavilion

पार्थिव पूजन को उमड़े भक्त, मंडप परिक्रमा कर मांगी मन्नत

Sun, 18 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Parthiv, made a vow by circumambulating the pavilion
रजादेपुर मठ पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता परायण एवं पार्थिवार्चन सपादलक्ष में रविवार को तीसरे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान लग रहे जयकारों से यज्ञ मंडप स्थल गूंजते रहे।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री सन्यासी मठ रजादेपुर पर चल रहे नौ दिवसीय श्री मद्भागवत गीता पारायण एवं पार्थिवार्चन सपादलक्ष में तीसरे दिन रविवार को सुबह पार्थिव पूजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने पार्थिव बनाया और यज्ञाचार्य पंडित दिनेश पांडेय ने विधिवत पूजन-अर्चन का कार्य संपन्न कराया। इस दौरान मंडप परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद तत्पश्चात कथावाचक पंडित हृदयग्रीवाचार्य महाराज ने श्रीराम कथा का वर्णन किया। जिसे सुन श्रोता भाव-विभोर हो गए और श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर महंथ शिवशंकर भारती, वीरेंद्र कुमार मिश्र, कंत किशोर दुबे, नरसिंह नायक, अरविंद कुमार सिंह, नेमचंद, कमलाकांत सिंह, प्रधान सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed