फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   devotee worshiped of godess in temples

देवी दरबार में आस्था की कतार

Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ Updated Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
devotee worshiped of godess in temples
शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु।
नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को मां दक्षिणमुखी के दरबार में पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इस मंदिर के प्रति असीम श्रद्घा है। वैसे साल के बारहों महीने यहां भक्त पहुंचते हैं। लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां सुबह से लेकर रात श्रद्घालुओं के आने के क्रम जारी रहता है।
विज्ञापन


मंदिर को विद्युत झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भिक्षा मांगने वाले भी मंदिर के बाहर जमा हुए थे। मंदिर में आने वाले लोग निकलते समय अपनी श्रद्घानुसार उन्हें दान दे रहे थे। मां के जयकारों से पूरा चौक क्षेत्र गूंज रहा था। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, शीतला धाम मंदिर परिसर में भोर से माता के पूजन अर्चन के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ था। श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी। एक तरफ होम चल रहा था दूसरी तरफ मां के जयकारे लग रहे थे। पूरा निजामाबाद क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज रहा था। पल्हना संवाददाता के अनुसार, जनपद के एक मात्र शक्तिपीठ मां पाल्हमेश्वरी धाम की महिमा अपरंपार है। मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed