फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development of the country is possible only when we rise above caste and religion and unite: Prof. Jagmohan

जब जाति, धर्म से ऊपर उठकर एक होंगे तभी देश का विकास संभव : प्रो. जगमोहन

Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Development of the country is possible only when we rise above caste and religion and unite: Prof. Jagmohan
19 : कंपोजिट विद्यालय अंबारी के बच्चों से मिलते शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह।- संवा
अंबारी। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में शुक्रवार को “आज के समय में शहीद भगत सिंह के विचार” विषय पर व्याख्यान व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शहीद भगत सिंह के भांजे एवं शहीद भगत सिंह शोध संस्थान के निदेशक प्रो. जगमोहन सिंह रहे। प्रधानाध्यापक राजेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रो. जगमोहन सिंह ने कहा कि भगत सिंह हमेशा सामाजिक एकता पर जोर देते थे। वे कहा करते थे कि जब लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होंगे, तभी राष्ट्र का वास्तविक विकास होगा। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग कांड ने उस दौर में जनता की एकता को सामने रखा था। समाज में लड़कियों को सदियों से समझौता करने के लिए प्रेरित किया गया, जबकि भगत सिंह ने हमेशा महिलाओं को विचारों और व्यक्तित्व में मजबूत बनाने की बात कही।
विज्ञापन


प्रो. जगमोहन सिंह ने विद्यालय की छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें लगन, अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उदयभान यादव ने किया। इस मौके पर हरिमंदिर पांडेय, भानू चौहान, संजय राय, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शकील आजमी, योगेंद्र सिंह, आकाश यादव, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed