फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy CM will listen to the problems of the people in Jan Chaupal

Azamgarh News: डिप्टी सीएम जन चौपाल में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Tue, 20 Jan 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM will listen to the problems of the people in Jan Chaupal
29r डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारी। - फोटो : नहर से युवक के शव को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत संवाद
अमिलो। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने गांव में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दूसरी बार बृहस्पतिवार को शाहगढ़ गांव में आएंगे और जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, भाजपा नेताओं का भी कार्यक्रम स्थल पर जमघट लगा रहा। उनके कार्यक्रम ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यहां उपमुख्यमंत्री की चौपाल कार्यक्रम का भी होगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सठियांव हरिमोहन सिंह एवं एपीओ निर्भय राय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच निर्माण, साफ-सफाई, सजावट, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, आवागमन मार्ग तथा वीआईपी गैलरी सहित अन्य व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया गया है।
माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर सहकारिता काऑपरेटिव अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद सिंह, अरविंद जायसवाल, स्वतंत्र कुमार सिंह महाप्रधान सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed