{"_id":"5fef62fc8ebc3e3f7d1e2367","slug":"deployment-of-in-charge-and-assistant-in-charge-officers-for-panchayat-elections-azamgarh-news-vns5667377119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की हुई तैनाती
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत को शान्ति एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी व सहायकों को नियुक्त किया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे सौंपे गये दायित्वों का समय से निर्वहन करें।
उन्होंने बताया कि सीडीओ को प्रभारी अधिकारी मतदान व मतगणना कार्मिक एवं प्रशिक्षण, डीडीओ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों से अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची प्राप्त करें और साफ्टवेयर में फीड कराएं। समस्त मतदान व मतगणना कार्मिकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करना, उक्त कार्यों में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा आवश्यक रिजर्व कार्मिकों की व्यवस्था करना है। इसी के साथ ही पीडी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, डायट प्राचार्य, कुलभूषण सिंह, तथा पीओ डूडा सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान व मतगतणना कार्मिक के रूप में निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान व मतगणना कार्मिकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रभारी अधिकारी वाहन, ईंधन तथा सहायक सम्भागीय पविहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक अभियंता विकास प्राधिकरण सहायक प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। उप संचालक चकबंदी प्रभारी अधिकारी मतपत्र तथा बंदोस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश चंद जायसवाल, धीरेंद्र कुमार शुक्ला चकबंदी अधिकारी जहानागंज, अशोक कमुार चकबंदी अधिकारी फूलपुर सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र, नियुक्त हैं। इसी तरह से अन्य कार्यों के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की गई है।