फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Department could not pull wires on electric poles in five years

पांच सालों में बिजली के खंभों पर तार नहीं खींच सका विभाग

Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Department could not pull wires on electric poles in five years
अहरौला के चांदनी चौक बाजार में विद्युत खंभों पर तार न होने से नाराज प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। चांदनी चौक बाजार में बिजली विभाग ने पांच खंभों का तार पांच साल पहले चोर काट ले गए थे। फिर उसे खींचने की जरूरत बिजली विभाग ने नहीं समझी इससे नाराज स्थानीय निवासियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लोगों को दूर से केबल खींच कर बिजली लेनी पड़ रही है। अक्सर केबल टूटने से बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

रेड़हा उपकेंद्र सचांदनी चौक बाजार में बिजली आपूर्ति की जाती है। बाजारवासी और ग्रामीणों के अनुसार पांच साल पहले बाजार में लगे पांच खंभों का तार चोरों द्वारा काट लिया गया। तभी से खंभों पर तार नहीं खींचा गया। लोगों ने 600 मीटर दूर से अपनी केबल लगाकर बिजली खींची है। उनकी केबल भी अक्सर टूटती रहती है या चोर काट ले जाते हैं। कई बार बिजली विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों से पत्रक दिया गया लेकिन तार नहीं खींचा गया। उन्होंने तार नहीं खींचने पर सत्याग्रह की चेतावनी देती। इस दौरान महेंद्र प्रजापति, राजकुमार जयसवाल, रामदुलार अग्रहरी, रामअजोर मौर्य, महाजन यादव, कालीचरण शर्मा, सोनू सिंह, राम उजागीर, बाबूराम, रमेश मौर्य, अजय,दिनेश,पप्पू,माया, गुड्डू, श्यामलाल,रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस दिन से जला है चांदनी चौक का ट्रांसफार्मर
अहरौला। चांदनी चौक पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो 10 दिन पूर्व जल गया। इससे 35 घरों की बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ता संतोष कुमार, अकरम, रमेश, वकील आदि लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की गई थी क्योंकि 35 घर का लोड ज्यादा है। इसलिए ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed