{"_id":"61e5aeaa539a38770f2ed9a7","slug":"department-could-not-pull-wires-on-electric-poles-in-five-years-azamgarh-news-vns6340967150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सालों में बिजली के खंभों पर तार नहीं खींच सका विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सालों में बिजली के खंभों पर तार नहीं खींच सका विभाग
विज्ञापन
अहरौला के चांदनी चौक बाजार में विद्युत खंभों पर तार न होने से नाराज प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। चांदनी चौक बाजार में बिजली विभाग ने पांच खंभों का तार पांच साल पहले चोर काट ले गए थे। फिर उसे खींचने की जरूरत बिजली विभाग ने नहीं समझी इससे नाराज स्थानीय निवासियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लोगों को दूर से केबल खींच कर बिजली लेनी पड़ रही है। अक्सर केबल टूटने से बिजली गुल हो जाती है।
रेड़हा उपकेंद्र सचांदनी चौक बाजार में बिजली आपूर्ति की जाती है। बाजारवासी और ग्रामीणों के अनुसार पांच साल पहले बाजार में लगे पांच खंभों का तार चोरों द्वारा काट लिया गया। तभी से खंभों पर तार नहीं खींचा गया। लोगों ने 600 मीटर दूर से अपनी केबल लगाकर बिजली खींची है। उनकी केबल भी अक्सर टूटती रहती है या चोर काट ले जाते हैं। कई बार बिजली विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों से पत्रक दिया गया लेकिन तार नहीं खींचा गया। उन्होंने तार नहीं खींचने पर सत्याग्रह की चेतावनी देती। इस दौरान महेंद्र प्रजापति, राजकुमार जयसवाल, रामदुलार अग्रहरी, रामअजोर मौर्य, महाजन यादव, कालीचरण शर्मा, सोनू सिंह, राम उजागीर, बाबूराम, रमेश मौर्य, अजय,दिनेश,पप्पू,माया, गुड्डू, श्यामलाल,रामनिवास आदि मौजूद रहे।
दस दिन से जला है चांदनी चौक का ट्रांसफार्मर
अहरौला। चांदनी चौक पर 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जो 10 दिन पूर्व जल गया। इससे 35 घरों की बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ता संतोष कुमार, अकरम, रमेश, वकील आदि लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की गई थी क्योंकि 35 घर का लोड ज्यादा है। इसलिए ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है।