फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Department claims, 109 villages of the district became free of cattle

विभाग का दावा, छुट्टा पशु रहित हुए जनपद के 109 गांव

Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Department claims, 109 villages of the district became free of cattle
आजमगढ़। शहर की सड़कों व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते छुट्टा पशुओं की संख्या को देखते हुए डीएम के आदेश पर उन्हें पकड़ने का काम किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के आंकड़े को माने तो अभियान चलाकर 109 गांवों को छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिला दी गई है। यहां एक भी छुट्टा पशु नहीं घूमते पाए जाएंगे। पकड़े गए पशुओं को गोशाला में संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर एक जनवरी से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत अब तक कुल 179 छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। उनमें से 92 पशुओं को गोवंश सहभागिता योजना के तहत छुट्टा पशुपालकों को सौंप दिया गया। उक्त पशुओं को पालन के लिए इन्हें गोवंश सहभागिता योजना के तहत सरकार प्रतिदिन 30 रुपये देती है, मतलब एक महीने में 900 रुपये दिए जाएंगे। वहीं बाकी के पशुओं को स्थानीय गोशालाओं में भेज दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके शर्मा ने बताया कि जनपद के 109 गांव ऐसे हैं, जहां एक भी छुट्टा पशु नहीं हैं। अभियान चलाकर उन्हें पकड़ लिया गया है। बाकी के गांवों में अभियान चलाया जा रहा है। 10 जनवरी तक अभियान चलाकर हर हाल में पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed