फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on connecting 3 purchase centers to sugar mill Sathiyan

Azamgarh News: चीनी मिल सठियांव से 3 क्रय केंद्रों को जोड़ने पर प्रदर्शन

Sat, 25 Jan 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on connecting 3 purchase centers to sugar mill Sathiyan
लाटघाट। घोसी चीनी मिल से जुड़े गन्ना क्रय केंद्रों को काटकर सठियांव चीनी मिल से जोड़ने का गन्ना किसानों ने शुक्रवार को विरोध किया। संचालक घोसी चीनी मिल शिवचंद यादव, शिवसागर यादव के नेतृत्व में किसानों ने महुला गढ़वाल बांध खरेलिया ढाला पर प्रदर्शन कर कटै सेंटरों को पुन: घोसी चीनी मिल से जोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि 23 जनवरी 2025 को गन्ना आयुक्त ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गन्ना क्रय केंद्र देवारा खास राजा, खोजौली और आराजी देवारा करखिया के किसान गन्ने का तौल, विक्रय चीनी मिल सठियांव में कराएंगे।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त के इस आदेश से तीनों क्रय केद्रों के गन्ना किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि घोसी चीनी मिल को हर साल 10 लाख क्विंटल गन्ना जाता है। यहां गन्ना देने में सहूलियत होती है। सठियांव चीनी मिल तक गन्ना ले जाने में काफी समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना किसानों को शोषण किया जा रहा है। सठियांव चीनी मिल में गन्ना किसानों को गन्ना बेचने के लिए न तो समय से पर्ची मिल रही है और न ही उनका समय से गन्ना ही तौला जा रहा। कई दिनों से ट्राली में लदा गन्ना सूख जा रहा।
इससे किसानों का ही नुकसान हो रहा है क्योंकि उनके गन्ने की बड़े पैमाने पर कटौती की जा रही है। किसानों ने कहा कि जिन तीन सेंटरों को काटकर सठियांव चीनी मिल में कर दिया गया है उसे पुन: घोसी चीनी मिल से जोड़ा जाए।

घोसी चीनी मिल के उपसभापति रामाश्रय राय ने गन्ना किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। प्रदर्शन करने वाले में रामप्रीत, कन्हैया, प्रकाश यादव, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू यादव, सुभाष आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed