फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of villagers to increase the capacity of transformer

Azamgarh News: ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers to increase the capacity of transformer
ब्लाक के शाहमर्दानपुर गांव में ओवरलोडिंग के कारण एक माह में पांच बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि जल्द अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया जाएगा। गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से 200 कनेक्शन हैं। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण बार-बार ओवरलोडिंग के कारण जल जा रहा है। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सिंचाई कार्य भी बाधित हो जा रहा है। गांव के विनोद, विश्वनाथ, नरसिंह, पुनवासी, नीमर, रमेश, राकेश, मुस्लिम आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन मांग को बार-बार अनसुना कर दिया जा रहा है। इससे आजिज ग्रामीण रविवार को ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो वे विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन को बाध्य होंगे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि क्षमता वृद्धि के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। मिलते ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed