फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of villagers and teachers at primary school

Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों व शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers and teachers at primary school
आजमगढ़। शहर से सटे हथिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को ग्रामीणों व वहां तैनात शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक पर शोषण व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्रक भी भेजा। शिक्षा क्षेत्र पल्हनी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हथिया पर पठन-पाठन का माहौल काफी खराब हो चुका है। इसके चलते यहां दुर्व्यवस्थाओं का अंबार है। शुक्रवार को विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र, रसोईयां, सहायक अध्यापक के साथ ही ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक तरुणेश सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कर्मियों व ग्रामीणों के हस्ताक्षर से एक पत्रक बीएसए को भी प्रेषित किया गया। विद्यालय पर तैनात शिक्षामित्र मिथिलेश ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के अवकाश पर होने के चलते तरुणेश सिंह को प्रभार मिला हुआ है। वे खुद समय से विद्यालय नहीं आते है। सप्ताह में एक-दो दिन ही आते हैं लेकिन रजिस्टर पर हस्ताक्षर प्रतिदिन का बना रहता है। अन्य कोई कर्मी यदि पांच-दस मिनट भी देर से आ जाए तो उसे रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने दिया जाता था। शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। मैं 10 मिनट की देर से विद्यालय पहुंची तो मुझे रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने दिया गया। वहीं गांव के रहने वाले अनुराग ने बताया कि पूरे विद्यालय का माहौल खराब हो चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालय की दशा व दिशा की ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। बीएसए को पत्रक भेजा गया है अब देखते है कि क्या कारवाई होती है। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक तरुणेश सिंह की कई बार शिकायत मिल चुकी है। पूर्व की शिकायत में मैं स्वयं जांच को पहुंचा था तो वह अनुपस्थित मिले थे, जिस पर उनका एक दिन का वेतन काटा गया था। आज के घटना की जानकारी अभी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed