फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of leftist parties regarding inflation and unemployment

Azamgarh News: महंगाई, बेरोजगारी को लेकर वामपंभी दलों का प्रदर्शन

Sat, 30 Sep 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of leftist parties regarding inflation and unemployment
सीपीआई, सीपीएम और माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लोकतंत्र, संविधान बचाओ सहित कई मुद्दों को लेकर जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील फूलपुर में प्रदर्शन कर सभा किया। राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सीपीआई के जिलामंत्री जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि संविधान, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर 11 अक्टूबर को लखनऊ में वामपंथी दल प्रदर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव के पूर्व वाम व जनवादी शक्तियों को मजबूत कर साम्प्रदायिक, धार्मिक और जातीय आधार पर नफरत फैलाने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

माले के जिला प्रभारी कॉमरेड विनोद सिंह ने कहा कि यह देश सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, भाषा के लोगों का है। इसकी गारंटी हमारा संविधान देता है। आज संविधान और लोकतंत्र के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। कॉमरेड रामाज्ञा यादव ने कहा कि हम जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर नफरत को मिटाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने वाली जमात से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता उमेश चंद व संचालन रामनेत यादव ने किया। सभा को किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग, राम जनम यादव, दिनेश, वेद प्रकाश, उमेश चंद, महेंद्र, लालमन, विनोद सिंह, दुर्बली राम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed