फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration of employees of distillery unit on getting less salary

कम वेतन मिलने पर आसवानी इकाई के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of employees of distillery unit on getting less salary
दि किसान सहाकरी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव की आसवानी इकाई में लगभग सवा सौ कर्मचारियों को तैनात किया गया है। तैनाती के समय वेतन को लेकर जो करार हुआ था, उसका पालन न होने पर सोमवार को आसवानी इकाई के कर्मचारियों ने गेट पर जमकर बवाल काटा। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। डेढ़ घंटा बाद सुपरवाइजर के आश्वासन पर धरना- प्रदर्शन समाप्त हुआ। दि सठियांव चीनी मिल में बने आसवानी इकाई के संचालन की जिम्मेदारी सिसौदिया ग्रुप को दी गई है। सिसौदिया ग्रुप द्वारा आपने हिसाब से इकाई में कर्मचारियों को रखा गया है। ग्रुप के रख गए कर्मचारी जिम्मेदारी से अपने कार्यो को करते चले आ रहे थे। दो माह बाद जब इनके वेतन का भुगतान किया गया तो वह कम था। जिसे लेकर इकाई के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वह सोमवार को इकठ्ठा होकर आसवानी इकाई गेट के सामने सिसौदिया ग्रुप के विरोध में धरना देते हुए प्रदर्शन करने लगे। इकाई में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि आसवानी इकाई का संचालन करने की जिम्मेदारी सिसोदिया ग्रुप की है। दो माह बाद जब वेतन का भुगतान किया गया तो वह किए गए करार से बहुत कम था। ग्रुप के सुपरवाइजर सुनील सिंह व निशांत त्यागी ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं को सुना और समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। डिस्टलरी मैनेजर अतुल सिंह ने कहा कि पीएफ एसआई का पैसा रोका गया है। इनके वेतन की कटौती नहीं की गई है। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम गोंड, रामप्रवेश, अरुण सहानी, संदीप विश्वकर्मा, दुर्गेश चौरसिया, बब्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed