{"_id":"603e83398ebc3edbf0321bc8","slug":"demonstration-done-without-electricity-bill-connection-azamgarh-news-vns5776233182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन बिजली बिल आने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन बिजली बिल आने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के नदौरा और जमीन मोहम्मदपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। जिसमें आरोप लगाया गया कि बिना बिजली कनेक्शन ही घरों पर मीटर लगा दिया गया और अब बिल भी भेजा जा रहा है। ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया है कि बिजली के तार तक नहीं खींचे गए हैं। इसके बावजूद बिजली भेज दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की।
तहसील पहुंचे ग्रामीण उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। महिलाएं इस बात पर अड़ी थीं कि जब तक अधिकारी उनकी बात नहीं सुनेंगे, तब तक वहां से नहीं जाएंगी। ग्रामीणों का आरोप था कि एक साल पूर्व गांव में विद्युत निगम के लोग पहुंचे और गांव के बाहर बाहर खंभा लगा दिया। घर पर जाकर सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। आधार कार्ड लेकर घरों पर मीटर लगा दिए गए। अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। अब पांच से 10 हजार रुपये तक बिल आने की बात रजिस्टर पर नोट करके घर-घर जाकर बता रहे हैं। ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि विभाग के लोग अब बिजली बिल न जमा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दे रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इसका जब विरोध किया गया तो विभाग के लोग वापस चले गए। एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने इसकी जांच उपखंड अधिकारी जीयनपुर को सौंपी है। उपखंड अधिकारी जीयनपुर अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि जांच करा कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सेवाती, फूला, माला, शांति, सुनीता, सविता, चिंता, इसरावती, ज्योति आदि शामिल रहीं।