फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration, Demonstration of Jalakal JE for water supply

पानी सप्लाई के लिए जलकल जेई का घेराव, प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration, Demonstration of Jalakal JE for water supply
आजमगढ़। सिधारी पूर्वी वार्ड में स्थित सुंदरनगर कालोनी वासियों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जल निकासी की समस्या का समाधान अब तक हुआ नहीं, वहीं अब पेयजल की किल्लत ने लोगों को और परेशान कर दिया है। दो से तीन माह से परेशान कालोनी वासियों ने रविवार को जलकल जेई का घेराव कर प्रदर्शन किया। जेई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

सुंदरनगर कालोनी सिधारी पूर्वी वार्ड में स्थित राहुल प्रेक्षागृह के बगल में स्थित है। राहुल प्रेक्षागृह परिसर में ही नगर पालिका द्वारा स्थापित दो ट्यूबवेल के माध्यम से इस कालोनी में पानी की सप्लाई होती है। दो-तीन माह से सुंदरनगर कालोनी में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित है। दो दिन पानी आता है तो चार दिन नहीं आता है। जिसके चलते कालोनी वासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह समस्या जलकल के पाइप लाइन के टूट जाने के चलते खड़ी हो रही है। हर दो-चार दिनों पर पाइप लाइन कहीं न कहीं से टूट रहा है और सप्लाई बंद हो जा रही है। ऐसा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के कारण हो रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराने वाली संस्था द्वारा काम के दौरान पाइप को तोड़ दिया जा रहा है तो वहीं जलकल के जेई का आरोप है कि जानबूझ कर ऐसा किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि पीने के पानी की किल्लत से उन्हें न जूझना पड़े। रविवार को जलकल जेई संजय वर्मा राहुल प्रेक्षागृह पर पहुंचे थे। इसकी जानकारी जब कालोनी वासियों को हुई तो वे सभासद पति के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गये और जेई का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जेई ने दो दिनों में समस्या समाधान का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मैना देवी, हरिलाल, शैलम यादव, अश्वनी तिवारी, पल्लू, मुसीबत सोनकर, नीता देवी, रीता देवी, गीता, चनरमी, शीला, सिकंदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed