फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demolishes Kunttu singhs Rudra Pratap Polytechnic College in azamgarh

आजमगढ़ः देर रात तक चली कुंटू के कॉलेज को गिराने की कार्रवाई, ध्वस्त करने के लिए लगाई गईं 6 जेसीबी और 2 पोकलेन

Fri, 19 Mar 2021 08:59 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 19 Mar 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Demolishes Kunttu singhs Rudra Pratap Polytechnic College in azamgarh
प्रशासन ने गिरवाया रुद्र प्रताप पॉलीटेक्निक कालेज। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के आजमगढ़ के देउपुर कमालपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज को गिराने की कार्रवाई शुक्त्रस्वार देर रात तक चलती रही। कालेज की इमारत को जमींदोज करने के बाद ही इस काम में लगी 6 जेसीबी और 2 पोकलेन मशीनें वापस हुईं। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला मोर्चा संभाले रहा।
विज्ञापन


ध्वस्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग 10 करोड़ बताई गई है। सगड़ी तहसील के देउपुर कमालपुर स्थित कुंटू के कालेज रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला प्रशासन ने जब्त किया था। नक्शा पास नहीं होने पर जिला पंचायत ने इसके ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को कमिश्नर ने कालेज प्रबंधन की ओर से दाखिल अपील खारिज कर दी थी। कमिश्नर के आदेश के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला पॉलिटेक्निक कॉलेज की इमारत को गिराने के लिए पहुंच गया। शुक्रवार देर शाम शुरू हुई इमारत को गिराने की कार्रवाई देर रात एक बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत को गिराने के लिए 6 जेसीबी और दो पोकलेन लगाई गई थीं।  इसके बाद ही प्रशासनिक अमला वापस लौटा। शांति व्यवस्था के मद्देनजर  पुलिस तैनात रही। किसी को भी इमारत के आसपास नहीं आने दिया गया। गैंगेस्टर एक्ट में प्रशासन अभी तक कुंटू की 12.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed