फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Democracy fighters staged a symbolic sit-in

Azamgarh News : लोकतंत्र सेनानियों ने दिया सांकेतिक धरना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा देने की मांग

Wed, 12 Feb 2025 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 05:10 PM IST
सार

लोकतंत्र सेनानियों ने आंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना देकर लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्ज दिलाने की मांग की। इस दौरान इन्होने संबोधित ज्ञापन देकर कहा कि मांग को पूरा करें।
 

विज्ञापन
Democracy fighters staged a symbolic sit-in
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सांकेतिक धरना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला इकाई के लोकतंत्र सेनानियों ने आंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिए जाने की मांग किया।

विज्ञापन


मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. रमाशंकर सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर हजारों लोगों ने तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया था। सिर पर कफन बांधकर जेलों को भरने का साहसिक कार्य किया था। जन प्रतिनिधियों ने पूरे प्रकरण को कई बार दोनों सदनों में उठाया लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आपातकाल पीड़ितों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित किया जाय ताकि उनके परिजनों को उचित सम्मान मिल सके। हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि आपात काल में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोग आज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने कहा 26 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर संवैधानिक प्रावधानों को समाप्त कर तानाशाही पूर्ण और दमनात्मक शासन स्थापित कर दिया था। जेलों में बंद लोगों को शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ी।


इस मौके पर कन्हैया लाल श्रीवास्तव, जवाहर लाल सिंह, पतिराम यादव, सभानरायन राय, प्रेमबिहारी राय, रामजी मिश्रा, बृजभूषण शुक्ला, नगेंद्र राय, भृगुनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed