{"_id":"67aceaaf561577cd3a07df23","slug":"democracy-fighters-should-get-the-status-of-freedom-fighters-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-127453-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लोकतंत्र सेनानियों को मिले स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लोकतंत्र सेनानियों को मिले स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा
विज्ञापन
आजमगढ़। संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला इकाई के लोकतंत्र सेनानियों ने आंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिए जाने की मांग की।
मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. रमाशंकर सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर हजारों लोगों ने तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया था। जन प्रतिनिधियों ने पूरे प्रकरण को कई बार दोनों सदनों में उठाया, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। आपातकाल पीड़ितों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित किया जाय ताकि उनके परिजनों को उचित सम्मान मिल सके।
हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि आपात काल में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोग आज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने कहा 26 जून 1975 को लगे आपातकाल में जेलों में बंद लोगों को शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ी। इस मौके पर कन्हैया लाल श्रीवास्तव, जवाहर लाल सिंह, पतिराम यादव, सभानरायन राय, प्रेमबिहारी राय, रामजी मिश्रा आदि मौजूद थे। संवाद