फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demanded the old pension scheme while planting saplings.

Azamgarh News: पौधरोपण कर पुरानी पेंशन की उठाई मांग

Mon, 03 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demanded the old pension scheme while planting saplings.
सुखशांति धाम में पौधरोपण करते कर्मचारी। श्रोत-स्वयं
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को अटेवा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सुख शांति धाम नरौली में पौधरोपण किया। इसके माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग दोहराई। संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि अटेवा से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी लगातार पौधरोपण अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ध्यान पुरानी पेंशन बहाली की ओर आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होगी, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और हम इसे लेकर ही रहेंगे। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर ओंकार नाथ, रामप्रताप, सुनील सिंह, अभय चौहान आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed