फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to withdraw the case filed against the state president of AISA

Azamgarh News: आइसा के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Wed, 21 May 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the case filed against the state president of AISA
मेंहनगर। जनता की समस्याओं सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भाकपा-माले, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा जिला इकाई ने राष्ट्रीय आह्वान पर तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में सीएम के नाम 13 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी को सौंपा। भाकपा-माले जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह ने कहा कि आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पर कंधरापुर थाने में दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों को साल भर काम, न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये के अलावा मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की जाए। इसी प्रकार बिजली के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। दो सौ यूनिट बिजली फ्री की जाए। साथ ही महिलाओं के माइक्रोफाइनेंस कंपनियों सहित सभी कर्ज माफ किए जाए और सहारा का गरीबों का पैसा सूद सहित वापस कराया जाए। गंजोर के मुसहर बस्ती में रास्ता बनवाया जाए। कहा कि जहां भी कहीं भी बुद्धिजीवी, पत्रकार, लोक कवि आदि सरकार से सवाल कर रहे हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम सरकार कर रही है। इसी का नतीजा है नेहा सिंह राठौड़, डा. मेडुसा और आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष। उन्होंने कहा कि मनीष सहित तमाम लोगों पर दर्ज मुकदमें वापस किए जाए। ऐसा नहीं हुआ तो भाकपा-माले आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला प्रभारी सुदर्शन राम ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में मैनू राम, रामकृष्ण यादव, राममूरत चौहान, बाबूराम यादव, अमीर चंद्र, मूरत, राहुल, सुरेंद्र, विनोद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed