{"_id":"57d1b4b04f1c1ba83031aba5","slug":"demand-to-make-the-intersection-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी कराने के लिए जाम किया चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी कराने के लिए जाम किया चौराहा
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल गुरुवार को जारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी के नेतृत्व में शारदा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चक्काजाम के कारण शारदा चौराहे पर तीन ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। चक्काजाम में शामिल पल्हनी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह, मंडल अध्यक्ष लीला शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन मांगों का ज्ञापन संरकार को भेजा जा रहा है लेकिन अंधी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगा। हौसला पोषण योजना लागू कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दोहरी मार खाने के लिए प्रधानों के साथ जोड़कर शोषित होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक यह बेमियादी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।
चक्काजाम के दौरान पहुंचे एसडीएम सदर को मांगों का ज्ञापन सौंपा और उनके आश्वासन पर जाम को समाप्त किया। इस मौके पर पल्हनी ब्लाक अध्यक्ष सीमा सिंह, संगीता गौड़, बंदना पाठक, मंजुला देवी, रिंकू यादव, शांति देवी, सरोज पाल, सरोज पाठक आदि उपस्थित थे। मालटारी संवाददाता के अनुसार, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर अजमतगढ़ ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया और मेन गेट में ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर सुनीता सिंह, सुधा पाठक, चमेली, हेमलता, कालिंदी सिंह, किरन, मीरा, सुलक्षणा, प्रमिला, अनीता देवी, रीमा देवी, बिंदू पांडेय, प्रमिला यादव आदि उपस्थित थीं।
सड़क जामकर किया प्रदर्शन : मांगों को लेकर गुरुवार को लालगंज ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने रेतवंा चंद्रभापुर के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जाम स्थल पर पहुंचे सीओ लालगंज एसपी तोमर ने जाम समाप्त कराया। द्रोपदी सिंह ने कहा कि जब तक हमें राज्यकर्मचारी का दर्जा सहित 19 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। जाम के चलते दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस अवसर पर बिंदू सिंह, मिथिलेश सिंह, द्रौपदी सिंह, नीलम मौर्य, उर्मिला देवी, संगीता भारतीय, लक्ष्मी, बाला राय, पूनम राय, तारा देवी, शीला देवी, बबिता आदि मौजूद हीं।