फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to include Bhar and Rajbhar castes in Scheduled Tribes

भर और राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Bhar and Rajbhar castes in Scheduled Tribes
आजमगढ़। भर, राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने की मांग को लेकर बुधवार को ऑल इंडिया राजभर आरक्षण समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के सौंपा। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष हरीश राजभर ने बताया कि केंद्र सरकार का कहना है कि भर जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने का कोई प्रस्ताव ट्राइबल अफेयर्स के तरफ से नहीं भेजा गया है। इसके लिए विश्व राजभर और भर फाउंडेशन वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भर और राजभर समाज के एक बहुत बड़ी आबादी है, इसमें अत्यधिक लोग भूमिहीन, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। लोगों के पास आवास तक नहीं है। ऐसे में भर और राजभर को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए ताकि उनका विकास हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर, राजेश राजभर, प्रदीप राजभर, विजय राजभर, प्रकाश राजभर, केशव प्रसाद राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed