फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to build a divisional sports stadium on the land of Mohabbatpur

मोहब्बतपुर की जमीन पर मण्डलीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग

Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a divisional sports stadium on the land of Mohabbatpur
आजमगढ़। जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। जिसमें डीएम से पदाधिकारियों ने पूर्व में विश्वविद्यालय के लिए चयनित जमीन पर मंडलीय खेल स्टेडियम बनाए जाने का अनुरोध किया। जिला ओलम्पिक संघ के सचिव अजेंद्र राय व संयुक्त सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में ओलंपिक संघ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आजमगढ़ ओलम्पिक संघ इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आजमगढ़ में नया व अत्याधुनिक मंडलीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने की आवश्यकता है। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम सभी खेलों को उचित खेल सुविधाएं दे पाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में मोहब्बतपुर में विश्वविद्यालय के लिए पूर्व में चयनित जमीन पर यदि मंडलीय खेल स्टेडियम बनेगा तो स्विमिंग पूल सहित, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबाल, कराटे, जूडो, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी सहित सभी खेलों के लिए उचित व्यवस्था मुहैया कराई जा सकेगी। जिससे यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के लिए तैयार हो सकेंगे। जिला ओलम्पिक संघ सभी खेल गतिविधियों पर ठीक प्रकार से नजर रखकर पारदर्शी तरीके से संचालित करेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष एसके सत्येन, संयुक्त सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed