फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   demand of state employee

राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग 

Thu, 08 Sep 2016 12:19 AM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ Updated Thu, 08 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
demand of state employee
ठेकमा ब्लाक पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम रोजगार सेवक। अमर उजाला
ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को विभिन्न ब्लॉकों पर ग्राम रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

 
बूढनपुर संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय कोयलसा पर गेट पर ग्राम रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी डा. अरुण कुमार यादव को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि हम लोगों ने कई बार लखनऊ तक धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग को दिया जा चुका है। जब तक हमें राज्यकर्मी का दर्जा नही प्राप्त होता और हमारा मानदेय 15000 नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर आगामी 12 सितंबर को जिला मुख्यालय व 19 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर गिरधारी यादव, मनीष कुमार सिंह, लछिराम गिरी, धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, ओंकार यादव, लालजी यादव, गीता, रंजना सिंह आदि मौजूद रहे। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार मांगों को लेकर ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत यादव के नेतृत्व में ब्लॉक में तालाबंदी की मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर प्रशांत, अनुराग राय, हेमलता राय, सुनीता, नरेंद्र, बजरंगी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed