फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for making Parashurampur new tehsil

फिर उठी परशुरामपुर को नई तहसील बनाने की मांग

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for making Parashurampur new tehsil
सगड़ी तहसील को विभाजित कर परशुरामपुर को नई तहसील बनाने की मांग फिर उठने लगी है। सोमवार को परशुरामपुर तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक जयप्रकाश लाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित इस आशय का ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक ने बताया कि सगड़ी तहसील एक हजार छोटे-बड़े गांव आते हैं। तहसील का क्षेत्रफल 60 वर्ग किलोमीटर में होने के कारण आम जनमानस को किसी कार्य के लिए तहसील पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। आम जनमानस की मांग पर ही 2008 में सगड़ी तहसील का विभाजन करके परशुरामपुर में नई तहसील बनाने का प्रस्ताव तत्कालीन जिलाधिकारी ने शासन को भेजा था पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सगड़ी तहसील का विभाजन किया जाना चाहिए। इस दौरान कृपाशंकर पाठक, काशीनाथ पांडेय, अंजनी मिश्र, लाला निषाद, शाहिद अहमद, दशरथ राजभर, विन्ध्याचल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed