{"_id":"68263358ffdbfa69d4072de6","slug":"demand-for-compensation-and-justice-in-shabnam-murder-case-and-crop-looting-case-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131506-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शबनम हत्याकांड और फसल लूट के मामले में मुआवजे और न्याय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शबनम हत्याकांड और फसल लूट के मामले में मुआवजे और न्याय की मांग
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मार्टीनगंज तहसील के गोसड़ी और सूरहन में हुए अन्याय के खिलाफ उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सपा ने शबनम राजभर की हत्या और गोसड़ी में फसल लूट की घटना में दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पीड़ितों को मुआवजा और मूल खातेदारों को फसल वापसी की मांग की।
गोसड़ी में खातेदार उधई, सुदई, बुधई, मुरली, अच्छेलाल, पन्नेलाल, विजय लाल और छोटेलाल की गेहूं की फसल को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्रशासन की मिलीभगत से जबरन काट लिया। प्रशासन ने फसल जब्त की, लेकिन लेखपाल और कानूनगो के कहने पर बिना आदेश के उक्त व्यक्ति को वापस दे दी। सपा ने इसकी कड़ी निंदा की और मूल खातेदारों को मुआवजा व फसल वापसी की मांग की। वहीं, सूरहन में शबनम राजभर की हत्या के मामले में प्रशासन ने मुआवजा, सरकारी आवास और कृषि योग्य जमीन देने का वादा किया था लेकिन 5-6 माह बाद भी कोई सहायता नहीं मिली। सपा ने तत्काल राहत, मुआवजा, आवास और जमीन की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अत्याचार और माफियाओं को खुली छूट है। उन्होंने चेताया कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो सपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक आदिल शेख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिकंदर यादव, वरिष्ठ नेता राम अचल यादव, अजीत कुमार राव, राम आसरे चौहान, राम सिंगर यादव, प्रमोद राजभर, राजीव गौतम सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।