{"_id":"6a1c87980b2b4ffb470127f0","slug":"demand-for-acs-coolers-and-fans-surges-amidst-the-sultry-heat-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-151110-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: उमस भरी गर्मी में बढ़ी एसी, कूलर और पंखों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: उमस भरी गर्मी में बढ़ी एसी, कूलर और पंखों की मांग
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बारिश के बाद एक बार फिर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय तापमान बढ़ने और रात में उमस रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के कारण बिक्री कुछ धीमी पड़ गई थी, लेकिन फिर गर्मी बढ़ने से बाजार को रफ्तार दे दी है। सबसे अधिक मांग इन्वर्टर एसी और बड़े आकार के एयर कूलरों की है। दुकानदार प्रदीज अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष 1.5 टन क्षमता वाला सामान्य स्प्लिट एसी 32 से 38 हजार रुपये तक मिल जाता था, जो अब 35 से 45 हजार रुपये तक बिक रहा है। इन्वर्टर तकनीक वाले ब्रांडेड एसी की कीमत 38 हजार से 55 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वहीं दो टन क्षमता वाले एसी 50 हजार से 70 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। कई कंपनियों ने गर्मी के मौसम में तीन से पांच प्रतिशत तक मूल्य वृद्धि भी की है। दुकानदार प्रवेश यादव ने बताया कि छोटे डेजर्ट कूलर 5500 से 8000 रुपये, मध्यम आकार के कूलर 8000 से 12000 रुपये और बड़े डेजर्ट कूलर 12000 से 18000 रुपये तक बिक रहे हैं। पिछले साल की तुलना में कूलरों के दाम 500 से 1500 रुपये तक बढ़े हैं। इसी प्रकार पंखों की मांग भी बनी हुई है। सामान्य सीलिंग फैन 1200 से 2500 रुपये, हाई-स्पीड पंखे 2000 से 3500 रुपये और रिमोट कंट्रोल और बीएलडीसी तकनीक वाले ऊर्जा बचत पंखे 3000 से 6000 रुपये तक बिक रहे हैं। टेबल फैन 1000 से 2500 रुपये और वॉल फैन 1500 से 3000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
बारिश के बाद फिर से बढ़ी उमस और तेज धूप के कारण एसी, कूलर और पंखों की मांग में अचानक तेजी आई है। ग्राहक अब ऊर्जा बचाने वाले इन्वर्टर एसी और हाई-स्पीड पंखों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।-- रजत बरनवाल, इलेक्ट्रानिक कारोबारी
विज्ञापन
गर्मी का असर सीधे इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर दिखाई दे रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों में कूलर और पंखों की खरीदारी बढ़ी है, जबकि एसी की बिक्री भी पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर चल रही है।
-- सुधीर बरनवाल, इलेक्ट्रानिक कारोबारी
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के कारण बिक्री कुछ धीमी पड़ गई थी, लेकिन फिर गर्मी बढ़ने से बाजार को रफ्तार दे दी है। सबसे अधिक मांग इन्वर्टर एसी और बड़े आकार के एयर कूलरों की है। दुकानदार प्रदीज अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष 1.5 टन क्षमता वाला सामान्य स्प्लिट एसी 32 से 38 हजार रुपये तक मिल जाता था, जो अब 35 से 45 हजार रुपये तक बिक रहा है। इन्वर्टर तकनीक वाले ब्रांडेड एसी की कीमत 38 हजार से 55 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वहीं दो टन क्षमता वाले एसी 50 हजार से 70 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। कई कंपनियों ने गर्मी के मौसम में तीन से पांच प्रतिशत तक मूल्य वृद्धि भी की है। दुकानदार प्रवेश यादव ने बताया कि छोटे डेजर्ट कूलर 5500 से 8000 रुपये, मध्यम आकार के कूलर 8000 से 12000 रुपये और बड़े डेजर्ट कूलर 12000 से 18000 रुपये तक बिक रहे हैं। पिछले साल की तुलना में कूलरों के दाम 500 से 1500 रुपये तक बढ़े हैं। इसी प्रकार पंखों की मांग भी बनी हुई है। सामान्य सीलिंग फैन 1200 से 2500 रुपये, हाई-स्पीड पंखे 2000 से 3500 रुपये और रिमोट कंट्रोल और बीएलडीसी तकनीक वाले ऊर्जा बचत पंखे 3000 से 6000 रुपये तक बिक रहे हैं। टेबल फैन 1000 से 2500 रुपये और वॉल फैन 1500 से 3000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद फिर से बढ़ी उमस और तेज धूप के कारण एसी, कूलर और पंखों की मांग में अचानक तेजी आई है। ग्राहक अब ऊर्जा बचाने वाले इन्वर्टर एसी और हाई-स्पीड पंखों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।