Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Delhi Blast terrorist B.Tech graduate Shadab Beg bomb expert for IM of Azamgarh

Delhi Blast: बीटेक पास आतंकी शादाब आईएम का था बम विशेषज्ञ, कई धमाकों में आ चुका नाम

Sat, 22 Nov 2025 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Nov 2025 10:07 AM IST
सार

Azamgarh News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच में आजमगढ़ जिले के आतंकी शादाब बेग का नाम भी सामने आया है। इसका नाम 2008 में जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों सहित कई आतंकी घटनाओं में सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Delhi Blast terrorist B.Tech graduate Shadab Beg bomb expert for IM of Azamgarh
शादाब बेग। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) बड़े आतंकी मॉड्यूल के खुलासे में जुटा है। इस मॉड्यूल में शामिल डॉक्टरों के नेटवर्क के अतिरिक्त अब एटीएस की नजर उन लोगों पर भी है, जो कथित तौर पर उनकी बी टीम का हिस्सा हैं। जांच में आजमगढ़ के मिर्जा शादाब बेग का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन


बीटेक पास शादाब 2008 में जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। वह इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के लिए बम विशेषज्ञ के रूप में कार्य करता था।
विज्ञापन


आजमगढ़ शहर कोतवाली कोट मोहल्ला निवासी मिर्जा शादाब वेग सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा है, चार अन्य भाई मिर्जा शाहबाज बेग, मिर्जा आदिल बेग, मिर्जा शारीफ और आतिफ बेग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मिर्जा शारीफ और आतिफ जुड़वा हैं। ये दोनों आजमगढ़ में दुकान करते हैं, जबकि आदिल लखनऊ में रहता है। शाहवाज दिल्ली में रहता है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, मिर्जा शादाब वेग वर्ष 2003 में फरीदाबाद स्थित अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया था।

इसे भी पढ़ें; Magh Mela 2026: अमृत स्नान की तर्ज पर माघ मेले में पहली बार होगा पर्व स्नान, तीन जनवरी से शुरू होगा मेला
 

क्या बोले अधिकारी
दिल्ली ब्लास्ट से आजमगढ़ का कोई लिंक है कि नहीं इसका कोई इनपुट ऊपर से नहीं मिला है। वैसे पुलिस की ओर से सभी अपराधियों की निगरानी की जाती है। फिलहाल अभी तक ब्लास्ट से आजमगढ़ का कोई लिंक जुड़ने को सूचना नहीं मिली है। -सुनील कुमार सिंह, डीआईजी आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed