{"_id":"65ff380cfaf1d5e7980dfa24","slug":"deled-trainees-will-survey-the-work-of-operation-kayakalp-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-113066-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ऑपरेशन कायाकल्प के काम का सर्वे करेंगे डीएलएड प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ऑपरेशन कायाकल्प के काम का सर्वे करेंगे डीएलएड प्रशिक्षु
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर सहित जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए काम का सर्वे डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे। सर्वे के आधार पर जिले की रैंकिंग तय होगी। इसके लिए प्रेरणा मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। टीम विद्यालयों में जाकर उसकी जिओ लोकेशन फीड करेगी। इसके साथ ही विद्यालय की आधारभूत सूचनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में एप पर जानकारी देगी।
जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों की तरह सभी आधारभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। इसके तहत पेयजल, बिजली, इंटरलॉकिंग, शौचालय सहित 19 बिंदुओं पर सुविधाएं बहाल की गई हैं। शासन के फरमान पर विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का सर्वे डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे। डायट की तरफ से प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके लिए 31 प्रश्नों की प्रश्नावली तैयार की गई है। एक प्रशिक्षु को अधिकतम 30 विद्यालयों की सर्वे करने की अनुमति होगी।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्य का सर्वे कराना है। दिशा-निर्देश मिलने के बाद प्रशिक्षु सर्वे कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
समीर, बीएसए आजमगढ़।