फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Degree teachers wants university in Azamgarh

विवि अभियान को डिग्री शिक्षकों ने दिया समर्थन

Thu, 12 Apr 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 12 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Degree teachers wants university in Azamgarh
demo pic
श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर में बुधवार को डिग्री कॉलेज शिक्षकों की बैठक महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने जनपद में विश्वविद्यालय बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को समर्थन दिया। 13 मार्च को विवि की मांग को लेकर डॉ. सुजीत भूषण श्रीवास्तव की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश सिंह ने कहा कि यूजीसी के मानक के अनुसार विश्वविद्यालय के लिए 100 महाविद्यालय की आवश्यकता होती है, जबकि आजमगढ़ में लगभग 300 महाविद्यालय हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की मांग जायज है। शिक्षा हितों के मद्देनजर अविलंब विश्वविद्यालय की मांग को स्वीकृति प्रदान की जाए।
विज्ञापन


आजमगढ़ मंडल को छोड़कर लगभग सभी मंडलों में विश्वविद्यालय खुल चुके हैं। सुजीत भूषण के नेतृत्व में विवि की मांग की लड़ाई आगे भी लड़ी जाएगी। संघ के महामंत्री डा. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि जबतक जनपद में विवि की स्थापना नहीं हो जाती हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री डा. इन्द्रजीत, दुर्गावती, डॉ. ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, डा. राजीव त्रिपाठी, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र दूबे, डॉ. विष्णु, डॉ. मुकुल दत्त, डा. आरके पाण्डेय, इंजी. जितेन्द्र कुमार, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. सुनील, डॉ. नीलेश, डॉ. रामजी, इन्द्रजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed