फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Defecated in another's farm, got beaten up, several injured

शौच करने को लेकर दो बस्तियों में चले ईंट पत्थर

Fri, 03 Apr 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Defecated in another's farm, got beaten up, several injured
फरिहां। अरहर के खेत में शौच करने का विवाद शुक्रवार को निजामाबाद थाने के गंधुवई गांव में गहरा गया। यादव और नट बस्ती के लोग आमने सामने हो गये। दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलने लगा। इसमें दोनों पक्ष के कई लोगों को चोटें आईं। हालांकि कोई अस्पताल में भर्ती नहीं है। ऐन समय पर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही लोग फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मैनपारपुर गांव निवासी मुंशी यादव का खेत नट बस्ती से सटा हुआ है। मुंशी ने अपने खेत में अरहर की फसल बोई है। फसल पक कर तैयार है। शुक्रवार को मुंशी यादव की मां शनिचरा देवी अरहर काटने के लिए खेत में घुसी। उन्होंने देखा कि नट बस्ती से तीन चार महिलाएं शौच के लिए खेत में आकर बैठ गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी बीच नट बस्ती की एक औरत गालीगलौज देते हुए शौच के लिए पानी ले गए बर्तन से मार दिया। इस पर शनिचरा देवी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे यादव बस्ती के लोग मौके की तरफ भागे। उधर इसकी जानकारी होने पर नट बस्ती के लोग भी जुट गए। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा और ईंट पत्थर से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान कई लोगों को चोटे आईं। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फोर्स लेकर पहुंच गये। पुलिस को देखकर लोग भाग खड़े हुए। यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया की मामला बिलकुल शांत है। अभी कोई केस नहीं दर्ज है। आरोपियों की पहचान किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed