फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Defaulting farmers are not coming forward for free electricity

Azamgarh News: मुफ्त बिजली के लिए आगे नहीं आ रहे बकाएदार किसान

Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Defaulting farmers are not coming forward for free electricity
आजमगढ़। ट्यूूबवेल वाले बकायेदार किसानों को सरकार की मुफ्त बिजली योजना नहीं भा रही है। विभाग के लाख प्रयास केे बाद भी आजमगढ़ मंडल में 29.59 प्रतिशत किसानों ने ही मुफ्त बिजली के लिए पंजीकरण कराया है। 31 जुलाई योजना की अंतिम तिथि है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बकाया न जमा करने वाले किसानों का कनेक्शन कटेगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में 66065 निजी ट्यूबवेल हैं। इनमें से 28873 ट्यूबवेल वाले किसान ऐसे हैं, जो नियमित बिल भुगतान करते हैं। 41695 ट्यूबवेल वाले किसानों पर बिजली विभाग का 15593.26 लाख रुपये बकाया है। प्रदेश सरकार ने निजी ट्यूबवेल वाले किसानों को एक अप्रैल 2023 से मुफ्त बिजली देने की योजना शुरू की है। इसके लिए किसानों को उत्तर प्रदेश काॅरपोरेशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 के पहले का सभी बकाया जमा करना होगा। 29 जुलाई तक मंडल में 41695 की तुलना में 12338 किसानों ने ही मुफ्त बिजली के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़ में 4360, मऊ में 6450 और बलिया में 1528 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा नियमित बिल जमा करने वाले किसानों को भी मुफ्त बिजली के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे 43.70 प्रतिशत किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त बिजली के लिए ट्यूबवेल किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। 31 जुलाई पंजीकरण की अंतिम तिथि है। किसान आगे आएं और विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं।
- इंजी. राघवेंद्र, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed