फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deepshikha in 200 meters race and Sarita won in 100 meters

200 मीटर दौड़ में दीपशिखा और सौ मीटर में सरिता ने मारी बाजी

Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deepshikha in 200 meters race and Sarita won in 100 meters
अजमतगढ़ स्थित विक्रम इंटर कॉलेज में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्राए? - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ द्वारा विक्रम इंटर कालेज मुहम्मदपुर के मैदान में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग लोकगीत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरीडाड़ प्रथम ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीघवानिया मझौवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीटी विशेष प्रदर्शन में छपरा सुल्तानपुर प्रथम, बैरीडाड़ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय, सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर में तरौका ने प्रथम, धनछुला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में नरहन खास ने प्रथम, खांड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में जूनियर में डिघवनिया ने प्रथम, धनछुला दितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में डिघवनिया मझौवा प्रथम, चौको खुर्द ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में दीपशिखा यादव ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में सरिता यादव ने प्रथम और अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने प्रथम, अमन साहनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सत्यम यादव प्रथम अमन साहनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में रागिनी सोनकर ने प्रथम, निशा ने द्वितीय, 100 मीटर में रागिनी सोनकर ने प्रथम, निशा ने दितीय, 100 मीटर बालक वर्ग में सूरज सोनकर ने प्रथम, आशीष प्रजापति ने दितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो में बनकटिया ने प्रथम, नरहन खास ने द्वितीय, खो-खो बालिका वर्ग में बनकटिया में प्रथम, सुरैना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीटी विशेष प्रदर्शन में सुरैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, राम सिंह, विमल प्रकाश, पंकज सिंह, अनिल कुमार मिश्र, कमलनयन यादव, कुसुम पांडेय, मंजू पांडेय, नीरज मौर्या, राजमणि शर्मा, जितेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed