फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deepak Prajapati receives State Award for outstanding contribution to social service.

Azamgarh News: समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर दीपक प्रजापति को राज्य पुरस्कार

Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Deepak Prajapati receives State Award for outstanding contribution to social service.
उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित दीपक प्रजापति। श्रोत-स्वयं
अंबारी। पवई ब्लॉक अंतर्गत भरमा गांव निवासी युवा समाजसेवी दीपक प्रजापति को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक अगस्त को नोएडा स्थित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजित नमस्कार फाउंडेशन उत्तर प्रदेश क्रिएटर अवार्ड-2026 समारोह में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक एवं चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर रहे अभिषेक सिंह ने चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, लेखन, कला, साहित्य, डिजिटल क्रिएशन, फोटोग्राफी, सोशल इन्फ्लुएंसिंग और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह पंचायती राज विभाग के मॉडल यूथ ग्राम सभा विषय पर राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed