फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deed of land done to mentally weak woman, son filed complaint

Azamgarh News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से कराया जमीन का बैनामा, बेटे ने दी तहरीर

Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deed of land done to mentally weak woman, son filed complaint
फूलपुर। कोतवाली के ग्राम बक्शपुर गांव में कूट रचित तरीके से जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। गांव के दो लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर महिला से 22 लाख में जमीन का बैनामा करा लिए। पैसा खाते में नहीं आया। धोखाधड़ी का पता चलते ही महिला के बेटे ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामले का पता चलते ही महिला के बेटे ने फूलपुर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्शपुर गांव निवासी मोहम्मद अरसलान और उनकी मां जुलेखा उर्फ रेहाना खां के नाम से कृषि योग्य भूमि है। पति के निधन के बाद मां तबीयत ठीक नहीं रहती। वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई हैं। काफी दिनों से इनका इलाज चल रहा है। मोहम्मद अरसलान का आरोप है कि मेरे सौतेले मामा मेरी मां को झाड़ फूंक के बहाने लेकर गए। कोतवाली क्षेत्र के चमावां गांव निवासी मोहम्मद उमर, मोहम्मद इब्राहिम के नाम फूलपुर निबंधन कार्यालय में आराजी संख्या 428 रकबा 0.263 हेक्टर जमीन 22 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिखाकर बैनामा करा लिया है। जब की मां के खाते में दो लाख आए थे। वह पैसा भी उन्होंने निकलवा लिया। बैनामा में गवाह के रुप में मोहम्मद सलीम और रेखचंद निवासी ग्राम चमावां का नाम दर्ज है। अरसलान ने बताया कि बैनामे की जानकारी तहसील से दाखिल खारिज की नोटिस आने पर हुई। 17 अगस्त को बैनामेदार के पास गया और कहा कि बैनामा मंसूख करा दीजिए। इस पर मोहम्मद उमर और मोहम्मद इब्राहिम जान से मारने की धमकी देने लगे। कहा कि जमीन के पास कभी भी मत जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed