फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decision should be made in six months in cases of rape

रेप के मामलों में छह माह में हो निर्णय

Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Decision should be made in six months in cases of rape
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर को हैदराबाद कांड के विरोध प्रदर्शन करते मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजें? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की रेप के बाद हत्या के मामले में नीमा की ओर से गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। दुष्कर्म के मामले में त्वरित न्याय के अलग से न्यायालय की स्थापना की मांग उठाई। साथ ही कहा कि छह माह के भीतर ऐसे मामले में सजा सुना दी जाए।
विज्ञापन

नीमा के जिलाध्यक्ष डॉ.डीडी सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि रेप के बाद बर्बर तरीके से की गई हत्या ने निर्भया कांड के नासूर को कुरेद दिया है। आज तक कितनी ही निर्भया हमारी कुंद व्यवस्था की बलि चढ़ गईं। बेरहम दरिंदो ने पूरे देश को शर्मसार किया है। घटना की निंदा करते हुए ऐसे मामलों में छह माग के भीतर सजा सुनाने का प्रावधान करने की मांग की। बालिग और नाबालिग आरोपियों में भेद न किया जाए। दुष्कर्म जैसे अपराध की विवेचना के लिए अलग पुलिस व्यवस्था कर एक माह में विवेचना पूरी की जाए। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के लिए दंड की व्यवस्था की जाए। समाज को जागृत करने के लिए पूरे देश में अभयान छेड़ने के लिए अलग से एक मंत्रालय की स्थापनी की जाए। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर डॉ. वीके सिंह, डॉ. मुकेश पाण्डेय, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अबु शहमा खान, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. जगदीश यादव, डॉ. मनीष राय, डॉ. जाहिद उस्मानी, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. आरती सिंह, डॉ. दीपिका बरनवाल, डॉ. मनीष चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को हैदराबाद की घटना को लेकर पीएमओ को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। कहा कि नारियों के साथ होने वाले यौन अपराध जघन्यतम स्वरूप और स्तब्ध कर देने वाले हैं। हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक रेप और हत्याकांड, मुबारकपुर में रेप के बाद तिहरा हत्याकांड, कुंभा उन्नाव रेपकांड और पूर्व में दिल्ली के निर्भया कांड से लोगों का मन बहुत ही व्यथित है। सीपीसी और आईपीसी में मौजूदा धाराएं दुष्कर्मियों के मन में भय का संचार नहीं कर पा रही हैं। मांग की कि यौन अपराधों एवं रेप से संबंधित अपराधों के लिए आईपीसी और सीपीसी में कड़े से कड़े दंड का प्रावधान संसद के माध्यम से बनाएं जाए। शीघ्र अति शीघ्र दोषियों पर आरोपित करने की व्यवस्था कानून में बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। आजमगढ़ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और चिकित्सकों ने हैदराबाद की पशु चिकित्सक डाक्टर की दुष्कर्म के बाद जला कर नृसंस तरीके से हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चिकित्सकों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में चिकित्सकों दुष्कर्म के मामले पूरे देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापना कर मुकदमों का निस्तारण छह माह के अंदर किए जाने का प्रावधान लाया जाए, दुष्कर्म के अपराधी बालिग और नाबालिग के दंड प्रक्रिया में कोई भेद न किया जाए, दुष्कर्म के अपराध की विवेचना के लिए अलग से पुलिस व्यवस्था किए जाने और एक माह के अंदर विवेचना पूर्ण किए जाने, कानून के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंड देने के लिए भी कानून बनाए जाने, समाज को जागृत करने के लिए पूरे देश में जनजागृति जागरण चलाए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. डीपी राय, सचिव डा. मोहम्मद खालिद, डा. जावेद अख्तर, डा. जेडी सिंह, डा. भक्तवत्सल, डा. नेहा दुबे सहित अनेक डाक्टर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी को हैदराबाद कांड के विरोध ज्ञापन देने जाते चिकित्सक।

जिलाधिकारी को हैदराबाद कांड के विरोध ज्ञापन देने जाते चिकित्सक।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed