फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death rate increases with infected, death of 8

संक्रमितों के साथ ही बढ़ने लगा मौत का भी आकड़ा, 8 की मौत

Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death rate increases with infected, death of 8
आजमगढ़। अब भी नहीं सुधरे तो निश्चित तौर पर आने वाला कल काफी बुरा होगा। स्वास्थ्य विभाग तो अब तक मौत का आंकड़ा छुपा ही रहा है तो वहीं रविवार को दो-चार नहीं बल्कि 8 संक्रमितों की कोरोना से मौत हुई है। जो कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में रविवार की सुबह बलिया के 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर हालत में भर्ती कराए गए, जिनकी दोपहर में मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाली 42 वर्षीय महिला 16 अप्रैल को भर्ती करायी गई थी, जिसने रविवार की सबह 11 बजे दम तोड़ दिया। मऊ के घोसी क्षेत्र के 47 वर्षीय व्यक्ति 16 को भर्ती हुए और रविवार को दो बजे के लगभग उनकी मौत हो गई। मऊ के ही शहर कोतवाली क्षेत्र की 33 वर्षीया महिला 15 अप्रैल को भर्ती हुई और रविवार को दोपहर में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के 58 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। रविवार को उन्होंने भी दोपहर में दम तोड़ दिया। बलिया के सुखपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति17 अप्रैल को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज पहुंचा, रविवार को उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए। बलिया के ही बासडीह निवासी 65 वर्षीय वृद्ध रविवार की सुबह अंतिम सांस लिया। मऊ के घोसी निवासी 34 वर्षीय युवक ने भी रविवार को शाम छह बजे दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज के नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि सभी मृत मरीजों को बचाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन हमारी टीम उन्हें बचानें में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed