फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of two, including three women from cold, three orphaned children

ठंड से महिला समेत दो की मौत, अनाथ हुए तीन बच्चे

Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of two, including three women from cold, three orphaned children
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विशेखा गांव में मंगलवार की रात ठंड लगने से महिला  शीला देवी (36) पत्नी स्व. लालमन की मौत हो गई। पिता की मौत के एक वर्ष बाद मां की भी मौत हो जाने से उसके तीन बेटे अनाथ हो गए।
विज्ञापन


सोमवार से ही उसकी तबियत खराब थी, लेकिन रुपये के अभाव में इलाज नहीं करवा पा रही थी। गांव के लोग चंदा इकट्ठा करके महिला का इलाज कराने जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना पर पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन



महिला का पति लालमन एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब मेें नौकरी के दौरान मर गया। लालमन की मौत के बाद अरबी ने सहायता के तौर पर परिवार को 65 हजार रुपये देने को कहा था, लेकिन वह रकम शीला को आज तक नहीं मिली। शीला मजदूरी करके बच्चों का पेट भर रही थी। उसका बड़ा बेटा वरुण (14), बेटी अंजनी (12) और छोटी गुडिय़ा (5) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव निवासी मोती (65) की मंगलवार को ठंड लगने से मौत हो गई। वह खेत की सिंचाई करके घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मोती की लाश को पीएम को भेजवा दी। डीएम के निर्देश पर रात को ही उसका पोस्टमार्टम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed