फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of pregnant woman under suspicious circumstances, parents allege

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में गर्भवती महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया आरोप

Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman under suspicious circumstances, parents allege
थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासिनी एक गर्भवती महिला की शनिवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और अंत्य परीक्षण कराए जाने की मांग की। पुलिस ने रविवार की सुबह शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुंभ गांव निवासिनी सालेहा बानो 21 का एक साल पूर्व विवाह हुआ था। वह आठ माह की गर्भवती थी। शनिवार को तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जौनपुर इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और सूचना मृतका के मायके वालों को दिया। मृतका का मायका वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना अंतर्गत पुआरी खुर्द गांव में है। सूचना पर मृतका के भाई रिजवान मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना देते हुए अंत्य परीक्षण कराए जाने की मांग की। भाई के अनुसार एक साल पूर्व शादी हुई थी वही ससुराल वालों ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती थी। भाई की सूचना पर नायब तहसीलदार मार्टीनगंज वीरेंद्र कुमार व बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed