{"_id":"612354cb48f00d2ab715650e","slug":"death-of-married-woman-on-raksha-bandhan-in-azamgarh-devar-said-died-due-snake-bitten-relatives-accused-for-dowry-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः राखी बांधने जा रही विवाहिता की मौत , देवर ने कहा- सांप ने डंसा, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः राखी बांधने जा रही विवाहिता की मौत , देवर ने कहा- सांप ने डंसा, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Mon, 23 Aug 2021 01:26 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:26 PM IST
सार
विवाहिता अपने देवर के साथ भाइयों को राखी बांधने के लिए बाइक से मायके जा रही थी। घर से निकलने के थोड़ी ही देर बाद देवर शोर मचाता हुआ घर पहुंचा और चिल्लाने लगा कि भाभी को सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन
रेवला गांव में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने के रेवला (नंदाव) गांव में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके लोगों ने परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सरायमीर थाने के रेवला (नंदावं) गांव निवासिनी रीमा यादव पुत्री लल्लन यादव की शादी वर्ष 2018 में रेवला गांव निवासी हीरालाल यादव हुई थी। रविवार को वह अपने देवर के साथ भाइयों को राखी बांधने के लिए बाइक से मायके जा रही थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सुबेलाल शोर मचाता हुआ घर पहुंचा और चिल्लाने लगा कि भाभी को सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पाकर रेवला पहुंचे मायके वालों ने रीमा को उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। वहां भी डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके के लोग उसे गाजीपुर अमवा की सती माई के स्थान पर ले गए। लेकिन वहां भी कोई फायदा न होने पर वापस लौट आए।
विज्ञापन
बाद में मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सरायमीर थाने में पुलिस को पति हीरालाल सहित देवर, सास, ननद आदि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन में जुटी है।