फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   death of cousin sisters due to drowning in Pond who came Azamgarh from Mumbai to visit village

दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से चचेरी बहनों की मौत, गांव घूमने के लिए मुंबई से आई थी आजमगढ़

Sun, 13 Mar 2022 05:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Mar 2022 05:17 PM IST
सार

मुंबई से आजमगढ़ के  चिरमार गांव स्थित घर घूमने के लाई चचेरी बहनों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। 16 मार्च को उनका मुंबई जाने का टिकट था। 

विज्ञापन
death of cousin sisters due to drowning in Pond who came Azamgarh from Mumbai to visit village
मृतक के घर बाहर शोक जाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के चिरमार गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। दो किशोरियों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरी बहन थीं और मुंबई से गांव-घर घूमने के लिए आईं थीं। 16 मार्च को उनका मुंबई जाने का टिकट था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के चिरमार गांव निवासी नजमा 14 वर्ष पुत्री मो. ताहिर और फारेहा 13 वर्ष पुत्री अजीज मुंबई में अपने चाचा शकील के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। नजमा कक्षा नौ और फारेहा कक्षा आठ की छात्रा थी। 15 दिन पहले वह अपने चाचा के साथ गांव-घर घूमने के लिए आई थी।
विज्ञापन


एक को बचाने में दूसरी डूबी
रविवार सुबह वह घर के पीछे स्थित पोखरी के किनारे खेल रही थी। तभी नजमा का पैर फिसला और पोखरी में जा गिरी उसे बचाने के चक्कर में फारेहा भी पोखरी में गिर गई। डूबने के दौरान चीख- पुकार सुनकर बचाने पहुंचे लोगों का प्रयास भी व्यर्थ हो गया। बेटियों की चीख की भनक लगी तो परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो नजारा देख सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक झटके में परिवार की दो बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटियों को खोकर बिलख रहे परिजनों को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। लोग चर्चा करते रहे कि बेरहम काल ने दोनों बहनों को हमेशा के लिए छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed